कुछ अब के जंग पे उस की गिरफ़्त ऐसी थी

कुछ अब के जंग पे उस की गिरफ़्त ऐसी थी

दर-अस्ल था वही फ़ातेह शिकस्त ऐसी थी

ख़ुश-आमदीद नई रौशनी को क्यूँ कहती

हमारी क़ौम क़दामत-परस्त ऐसी थी

हवास-ओ-होश कोई भी न रख सका क़ाएम

हवा-ए-ताज़ा भी शो'ला-ब-दस्त ऐसी थी

नफ़स नफ़स को हम अपना गवाह करने लगे

हमारे सम्त सदा-ए-अलस्त ऐसी थी

शनाख़्त कर न सका आइना-नज़र भी उसे

हर एक शाख़-ए-बदन लख़्त लख़्त ऐसी थी

हज़ार रंग के जल्वों से थी फ़ज़ा मामूर

गुज़िश्ता रात 'मुबारक' नशिस्त ऐसी थी

(541) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554