हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं
हवा-ए-तुंद के आगे धुआँ ठहरता नहीं
हमारे सर पे कभी आसमाँ ठहरता नहीं
हिसाब-ए-दर्द करूँ भी तो इस से क्या हासिल
निगाह-ए-शौक़ में हर्फ़-ए-ज़ियाँ ठहरता नहीं
न रास्ते का उन्हें इल्म है न मंज़िल का
हज़ार गर्द उड़े कारवाँ ठहरता नहीं
जहाँ पे सिक्का-ए-ज़र की खनक सुनाई न दे
फ़क़ीह-ए-शहर घड़ी भर वहाँ ठहरता नहीं
क़रीब ओ दूर ये अफ़्वाह कैसी फैल गई
किसी के घर में कोई मेहमाँ ठहरता नहीं
हवा-ए-सज्दा ने हर आस्ताँ को देख लिया
जबीन-ए-शौक़ पे कोई निशाँ ठहरता नहीं
हम अपने आप की पहचान क्या करें 'नामी'
यक़ीं पनपता नहीं है गुमाँ ठहरता नहीं
(413) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
नामी अंसारी