हर-चंद कि था हिज्र में अंदेशा-ए-जाँ भी

हर-चंद कि था हिज्र में अंदेशा-ए-जाँ भी

आख़िर को तो हम से ही उठा बार-ए-गिराँ भी

इक गोशा-ए-दर रक्खा है महफ़ूज़ हमारा

इस वुसअत-ए-कौनैन में हम जाएँ जहाँ भी

मादूम भी हूँ अहल-ए-तमाशा की नज़र में

बिखरा है हर इक सम्त मगर मेरा निशाँ भी

कुछ कम न हुआ रिज़्क़ ख़ुदा तेरे गदा पर

हर चंद कि गलियों में उठा शोर-ए-सगाँ भी

काम आती है अक्सर तो यही ख़ाना-बदोशी

रखने को तो हम शहर में रखते हैं मकाँ भी

उस वक़्त अजब होता है तर्सील का आलम

लफ़्ज़ों को तरस जाते हैं जब अहल-ए-ज़बाँ भी

(429) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554