ख़ुश्क हो जाए न झरने वाला

ख़ुश्क हो जाए न झरने वाला

अब के तालाब है भरने वाला

जिस्म पर नाम न लिखना अपना

ये है मिट्टी में उतरने वाला

मार कर देख लिया है उस को

हम से मरता नहीं मरने वाला

अब तो आहट भी नहीं आती है

यूँ गुज़रता है गुज़रने वाला

इस लिए झील में हलचल है बहुत

इक जज़ीरा है उभरने वाला

हो रहा है पस-ए-दीवार भी कुछ

जाने क्या करता है करने वाला

आप ही आप चलाता है हवा

आप ही आप बिखरने वाला

कश्तियाँ पार लगें या न लगें

अब ये दरिया है उतरने वाला

कौन जाएगा सर-ए-कोह-ए-निदा

शहर का शहर है डरने वाला

(384) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554