मैं नज़र से एक अंदाज़-ए-नज़र होता हुआ

मैं नज़र से एक अंदाज़-ए-नज़र होता हुआ

कौन है दिन रात मुझ में बे-ख़बर होता हुआ

खुलता जाता है समुंदर बादबाँ-दर-बादबाँ

मैं सफ़र करता हुआ मुझ से सफ़र होता हुआ

एक वुसअत आसमाँ-दर-आसमाँ बढ़ती हुई

इक परिंदा बाल-ओ-पर में तर-ब-तर होता हुआ

एक पहनाई मकाँ से ला-मकाँ होती हुई

एक लम्हा मुख़्तसर से मुख़्तसर होता हुआ

एक अंगड़ाई से सारे शहर को नींद आ गई

ये तमाशा मैं ने देखा बाम पर होता हुआ

खींच ली किस ने तनाब-ए-ख़ेमा-ए-सिदक़-ओ-सफ़ा

कौन है इस दश्त-ए-ग़म में बे-हुनर होता हुआ

(414) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554