अपनी बे-चेहरगी में पत्थर था

अपनी बे-चेहरगी में पत्थर था

आईना बख़्त में समुंदर था

सरगुज़िश्त-ए-हवा में लिखा है

आसमाँ रेत का समुंदर था

किस की तसनीफ़ है किताब-ए-दिल

कौन तालीफ़ पर मुक़र्रर था

कुछ तो वाज़ेह न था तिरी सूरत

और कुछ आईना मुकद्दर था

वो नज़र ख़िज़्र-ए-राह मक़्तल थी

उस से आगे मिरा मुक़द्दर था

रात आग़ोश-ए-दीदा-ए-तर में

अक्स-ए-आग़ोश-ए-दीदा-ए-तर था

ये क़दम इस गली के लगते हैं

जिस गली में कभी मिरा घर था

(546) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554