ज़िंदगी के सराब भी देखूँ

ज़िंदगी के सराब भी देखूँ

नींद आए तो ख़्वाब भी देखूँ

रात काटूँ किसी ख़राबे में

मुँह अंधेरे गुलाब भी देखूँ

हर्फ़-ए-ताज़ा वरक़ वरक़ लिक्खूँ

सादा दिल की किताब भी देखूँ

डूब जाऊँ किसी समुंदर में

फिर जज़ीरों के ख़्वाब भी देखूँ

ज़िंदगी में हिमाक़तें भी करूँ

उस का फिर सद्द-ए-बाब भी देखूँ

आज दिल की बयाज़ में लिख कर

लफ़्ज़ ख़ाना-ख़राब भी देखूँ

प्यास दिल की बुझाऊँ आँखों से

रक़्स करते हबाब भी देखूँ

(549) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554