यार के रुख़ ने कभी इतना न हैराँ किया
यार के रुख़ ने कभी इतना न हैराँ किया
फ़िक्र-ए-सर-ए-ज़ुल्फ़ ने जैसा परेशाँ किया
ऐसा किसी से जुनूँ दस्त-ए-गरेबाँ न हो
चाक-ए-गरेबाँ का भी चाक गरेबाँ किया
कर चुका था ज़हर-ए-रश्क पर्दे में कार अपना लेक
तेग़-ए-जुदाई ने ज़ोर कार-ए-नुमायाँ किया
इश्क़ तिरे हाथ से तू ही बता क्या करें
वस्ल में हैराँ किया हिज्र में गिर्यां किया
ऐश-ओ-ग़म-ए-बाग़-ए-दहर वहम है टुक गुल को देख
चाक किया तू कहे मैं कहूँ ख़ंदाँ किया
उस का चराग़-ए-मुराद रहियो फ़रोज़ाँ मुदाम
दाग़ों से दिल को मेरे जिस ने चराग़ाँ किया
इश्क़ की क्या तर्बियत तुझ से कहूँ ऐ 'रज़ा'
आह को नाला किया नाले को अफ़्ग़ाँ किया
(499) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554