दहका पड़ा है जामा-ए-गुल यार ख़ैर हो

दहका पड़ा है जामा-ए-गुल यार ख़ैर हो

जलने लगे हैं दामन-ए-गुलज़ार ख़ैर हो

छलका पड़ा है चेहरों से इक वहशत-ए-जुनूँ

फैला पड़ा है इश्क़ का बाज़ार ख़ैर हो

किन हादसाती दौर से दो-चार इन दिनों

आ बैठे हैं अब घर में ही अग़्यार ख़ैर हो

''गिरने लगे हैं सर दर-ओ-दीवार ख़ैर हो''

लगते नहीं हैं अच्छे कुछ अशआ'र ख़ैर हो

बिकने को हैं अब हम नहीं तय्यार ख़ैर हो

उठने को हैं अब कूचा-ओ-बाज़ार ख़ैर हो

(518) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554