कोह-ए-ग़म इतना गराँ इतना गराँ है अब के
कोह-ए-ग़म इतना गराँ इतना गराँ है अब के
है कहाँ तीशा-गराँ आह-ए-गराँ है अब के
मय-कशों इतना न पी जाओ कि ग़म डूब जाए
फिर न फट जाए ये आतिश जो फ़शाँ है अब के
तंग-दामान ये दुनिया-ए-सितम ज़ोर-ए-अलम
बढ़ता जाए है रवाँ और दवाँ है अब के
चश्मा-ए-नाब न बढ़ कर जुनूँ सैलाब बने
बह न जाए कि ये मिट्टी का मकाँ है अब के
हर तरफ़ फैलते बढ़ते हुए ये ज़ीस्त के हाथ
बहर-ए-ज़ुल्मात में एक कूज़ा-ए-जाँ है अब के
(511) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
रज़ी रज़ीउद्दीन