आँसू अपनी चश्म-ए-तर से निकलें तो

आँसू अपनी चश्म-ए-तर से निकलें तो

ताज़ा-दम हो जाएँ घर से निकलें तो

बीमारों को थोड़ा सा आराम मिले

बाहर दस्त-ए-चारा-गर से निकलें तो

सच्चाई से पर्दा भी हट सकता है

अख़बारों में छपी ख़बर से निकलें तो

ना-मुम्किन है वापस लौटें ख़ाली हाथ

चाँद पकड़ने लेकिन घर से निकलें तो

मंज़र में किरदार हमारा भी आ जाए

शर्त है पहले पस-मंज़र से निकलें तो

(539) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554