इब्तिदा हूँ कि इंतिहा हूँ मैं

इब्तिदा हूँ कि इंतिहा हूँ मैं

उम्र भर सोचता रहा हूँ मैं

लफ़्ज़-ओ-मा'नी से मावरा हूँ मैं

एक ख़ामोश इल्तिजा हूँ मैं

दिल में कोई ख़ुशी नहीं लेकिन

आदतन मुस्कुरा रहा हूँ मैं

ना-तवाँ हो के अद्ल चाहता हूँ

वाक़ई क़ाबिल-ए-सज़ा हूँ मैं

देख कर रंग बज़्म-ए-आलम का

नक़्श-ए-दीवार बन गया हूँ मैं

सुबह के इंतिज़ार में 'रिफ़अत'

रात भर सोचता रहा हूँ मैं

(634) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554