जब नशात-ए-अलम नहीं होता

जब नशात-ए-अलम नहीं होता

जाम-ए-जम जाम-ए-जम नहीं होता

जाने क्यूँ तेरी बे-रुख़ी से भी

दिल को अब कोई ग़म नहीं होता

आ गया हूँ तिरे हुज़ूर मगर

फ़ासला फिर भी कम नहीं होता

वो मसर्रत तलाश करता है

जिस को इरफ़ान-ए-ग़म नहीं होता

उम्र भर तुझ को देखने पर भी

ज़ौक़-ए-नज़्ज़ारा कम नहीं होता

क्या कहूँ दिल को क्या हुआ 'रिफ़अत'

दामन-ए-चश्म नम नहीं होता

(543) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554