सफ़र-ए-ज़िंदगी नहीं आसाँ

सफ़र-ए-ज़िंदगी नहीं आसाँ

हर तरफ़ राह में हैं संग-ए-गिराँ

दूर हो जाएँ दुख ज़माने के

साहब-ए-दर्द हो अगर इंसाँ

सोचना पड़ गया ज़माने को

मिट के भी हम न जब हुए अर्ज़ां

तू इसे तंज़ क्यूँ समझता है

मैं तो हालात कर रहा हूँ बयाँ

जी रहा हूँ कुछ इस तरह जैसे

आग लग जाए और हो न धुआँ

तू मिरी बात का जवाब न दे

मैं समझता हूँ ख़ामुशी की ज़बाँ

नुक्ता-चीनी हसद दिल-आज़ारी

और क्या है मता-ए-बे-हुनराँ

मुझ को उस को तलाश है 'रिफ़अत'

जो मिरे दिल में है कहीं पिन्हाँ

(565) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554