क्या पता क्या था उधर और क्या न था

क्या पता क्या था उधर और क्या न था

क़द मिरा दीवार से ऊँचा न था

ज़ेहन मुर्दा जिस्म बे-हिस बे-लिबास

मैं ने वो देखा है जो देखा न था

भागता फिरता हूँ अपने-आप से

ऐसा भी होगा कभी सोचा न था

मल्गजे बिगड़े से चेहरे हर तरफ़

ज़िंदगी पहले तुझे देखा न था

मसअले कुछ लिख गया दीवार पर

एक दीवाना जो दीवाना न था

उस की लाखों में यही पहचान थी

क़ब्र पर उस की कोई कतबा न था

जिस ने जो माँगा उसे वो दे दिया

ऐ ख़ुदा क्या मैं तिरा बंदा न था

(524) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554