मुझे क़रार भँवर में उसे किनारे में

मुझे क़रार भँवर में उसे किनारे में

सो कितनी दूर तलक बहते एक धारे में

मुझे भी पड़ गई आदत दारोग़-गोई की

वो मुझ से पूछता रहता था मेरे बारे में

ये कारोबार-ए-मोहब्बत है तुम न समझोगे

हुआ है मुझ को बहुत फ़ाएदा ख़सारे में

कहाँ रहा वो गुमान अब कि हैं ज़माना-शनास

उलझ के रह गए ज़ू-मअ'नी इक इशारे में

अजीब बात सही ख़ुद को दाद-ए-फ़न देना

किसी के लम्स की ख़ुशबू है इस्तिआरे में

(668) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554