मेरी जाँ वो बादा-ख़्वारी याद है

मेरी जाँ वो बादा-ख़्वारी याद है

वक़्त-ए-मस्ती गिर्या-ज़ारी याद है

मोतिया का हार ओ चम्पा की छड़ी

जोड़ा-ए-दामन-किनारी याद है

सब अभूकन तेरे तन पर ख़ुशनुमा

ख़ूबी-ए-अंगिया ओ सारी याद है

अब्र का साया ओ सब्ज़ा राह का

जान-ए-मन रथ की सवारी याद है

कोयलां के नाले अमराई के बीच

उस समय की बे-क़रारी याद है

मेंह बी तो टपकता था बूँद बूँद

'फ़ाएज़' उस दिन की सवारी याद है

(482) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554