दर-पर्दा जफ़ाओं को अगर जान गए हम

दर-पर्दा जफ़ाओं को अगर जान गए हम

तुम ये न समझना कि बुरा मान गए हम

अब और ही आलम है जहाँ का दिल-ए-नादाँ

अब होश में आए तो मिरी जान गए हम

पलकों पे लरज़ते हुए तारे से ये आँसू

ऐ हुस्न-ए-पशीमाँ तिरे क़ुर्बान गए हम

हम और तिरे हुस्न-ए-तग़ाफ़ुल से बिगड़ते

जब तू ने कहा मान गए मान गए हम

बदला है मगर भेस ग़म-ए-इश्क़ का तू ने

बस ऐ ग़म-ए-दौराँ तुझे पहचान गए हम

है 'सैफ़' बस इतना ही तो अफ़्साना-ए-हस्ती

आए थे परेशान परेशान गए हम

(496) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554