तेरी आँखों में रंग-ए-मस्ती है

तेरी आँखों में रंग-ए-मस्ती है

हाँ मुझे ए'तिबार-ए-हस्ती है

मेरा होना भी कोई होना है

मेरी हस्ती भी कोई हस्ती है

जान का रोग है ये गिर्या-ए-ग़म

उम्र भर ये घटा बरसती है

जिस तरह चाँदनी मज़ारों पर

दिल पे यूँ बे-कसी बरसती है

दिल-ए-वीराँ को देखते क्या हो

ये वही आरज़ू की बस्ती है

'सैफ़' इस ज़िंदगी को क्या कहिए

एक मय्यत-ब-दोश हस्ती है

(502) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554