तिरी नज़र से ज़माने बदलते रहते हैं
तिरी नज़र से ज़माने बदलते रहते हैं
ये लोग तेरे बहाने बदलते रहते हैं
फ़ज़ा-ए-कुंज-ए-चमन में हमें तलाश न कर
मुसाफ़िरों के ठिकाने बदलते रहते हैं
नफ़स नफ़स मुतग़य्यर है दास्तान-ए-हयात
क़दम क़दम पे फ़साने बदलते रहते हैं
कभी जिगर पे कभी दिल पे चोट पड़ती है
तिरी नज़र के निशाने बदलते रहते हैं
लगी है 'सैफ़' नज़र इंक़िलाब-ए-दौराँ पर
सुना तो है कि ज़माने बदलते रहते हैं
(615) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सैफ़ुद्दीन सैफ़