उम्र गुज़री मिरी शीरीनी-ए-गुफ़्तार के साथ

उम्र गुज़री मिरी शीरीनी-ए-गुफ़्तार के साथ

लब मिलाए थे कभी मैं ने लब-ए-यार के साथ

ग़म-ए-जानाँ की अज़िय्यत ग़म-ए-दुनिया का अज़ाब

ज़िंदगी मैं ने गुज़ारी बड़े आज़ार के साथ

गर्द में डूब गया सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर

वक़्त भी चल नहीं सकता मिरी रफ़्तार के साथ

मिरी ख़ुद्दार तबीअ'त ने बचाया मुझ को

मेरा रिश्ता किसी दरबार न सरकार के साथ

देखना कूचा-ए-जानाँ में कहीं 'सैफ़' न हो

एक साया सा नज़र आता है दीवार के साथ

(464) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554