मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहती

मयस्सर ख़ुद निगह-दारी की आसाइश नहीं रहती

मोहब्बत में तो पेश-ओ-पस की गुंजाइश नहीं रहती

अँधेरे और भी कुछ तेज़-रफ़्तारी से बढ़ते हैं

दिया कोई जलाने की जहाँ कोशिश नहीं रहती

ये दिल तो किस तरफ़ जाने बहा कर ले गया होता

निगाहों में अगर वो साअत-ए-पुर्सिश नहीं रहती

मह-ओ-अंजुम से लौट आएँ इजारा-दार दुनिया के

जहाँ ये पाँव रखते हैं वहाँ ताबिश नहीं रहती

बहुत से फूल लहजे ख़ार होते हम ने देखे हैं

किसी शीरीं-नवा की दिल को अब ख़्वाहिश नहीं रहती

मुसल्लस का ख़त-ए-सालिस मुझे मिल कर नहीं देता

कभी क़िस्मत से वो रुक जाए तो बारिश नहीं रहती

(552) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554