नक़्श जब ज़ख़्म बना ज़ख़्म भी नासूर हुआ
नक़्श जब ज़ख़्म बना ज़ख़्म भी नासूर हुआ
जा के तब कोई मसीहाई पे मजबूर हुआ
पर पर्वाज़ भी तब तक न खुले थे जब तक
बैठ जाने की थकन से न बदन चूर हुआ
दिन की छलनी में तिरा लम्हा-ए-फ़ुर्सत छाने
दिल तो लगता है इसी काम पे मामूर हुआ
दामन-ए-दोस्त है इक ज़ेहन के पर्दों में कहीं
जिस क़दर हाथ बढ़ाया है सो वो दूर हुआ
कभी बे-सम्त न होने की दुआ माँगी थी
कसरत-ए-सम्त से रस्ता मिरा मामूर हुआ
चीख़ना चाहती हूँ चीख़ नहीं पाती हूँ
ख़्वाब होता था हक़ीक़त को भी मंज़ूर हुआ
(636) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554