चराग़-ए-शाम ही तन्हा नहीं है

चराग़-ए-शाम ही तन्हा नहीं है

हवा मैं ने भी घर देखा नहीं है

वो बादल है मगर इस दश्त-ए-जाँ पर

अभी दिल खोल कर बरसा नहीं है

मोहब्बत इक हिसार-ए-बे-निशाँ है

लहू में दायरा बनता नहीं है

बिखरती जा रही हूँ और ख़ुश हूँ

सिमटने में कोई सच्चा नहीं है

ख़ोशा ऐ रू-ए-शाख़-ए-सब्ज़ तुझ पर

सराब-ए-आईना खुलता नहीं है

तुझे देखा है जब से शाम-आलूदा

मिरी आँखों में दिन उतरा नहीं है

मैं क्यूँ देखूँ हुजूम-ए-महर-ओ-मह को

मिरी तन्हाइयों में क्या नहीं है

नहीं जाते हैं दुख अब आ के घर से

कि ये आना तिरा आना नहीं है

भटक जाएँगी रातें जिस के हाथों

अभी उस ख़्वाब का चर्चा नहीं है

ज़बाँ गुम थी असर के ज़ाइक़ों में

तिरा मुजरिम लब-ए-गोया नहीं है

(594) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554