दिल परेशाँ हो मगर आँख में हैरानी न हो
दिल परेशाँ हो मगर आँख में हैरानी न हो
ख़्वाब देखो कि हक़ीक़त से पशेमानी न हो
क्या हुआ अहल-ए-जुनूँ को कि दुआ माँगते हैं
शहर में शोर न हो दश्त में वीरानी न हो
ढूँडते ढूँडते सब थक गए लेकिन न मिला
इक उफ़ुक़ ऐसा कि जो धुँद का ज़िंदानी न हो
ग़म की दौलत बड़ी मुश्किल से मिला करती है
सौंप दो हम को अगर तुम से निगहबानी न हो
नफ़रतों का वही मल्बूस पहन लो फिर से
ऐन मुमकिन है ये दुनिया तुम्हें पहचानी न हो
(473) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शहरयार