फ़ज़ा-ए-मय-कदा बे-रंग लग रही है मुझे

फ़ज़ा-ए-मय-कदा बे-रंग लग रही है मुझे

रग-ए-गुलाब रग-ए-संग लग रही है मुझे

ये चंद दिन में क़यामत गुज़र गई कैसी

कि आज सुल्ह तिरी जंग लग रही है मुझे

मिरे मकान से दो-गाम पर है तेरी गली

ये आज सैकड़ों फ़रसंग लग रही है मुझे

नवा-ए-नग़मा भी हैं सोज़-ओ-साज़ से ख़ाली

फ़ुग़ाँ भी ख़ारिज-अज़-आहंग लग रही है मुझे

ज़रूर फिर कोई उफ़्ताद पड़ने वाली है

कि ये ज़मीन बहुत तंग लग रही है मुझे

(382) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554