गर्द को कुदूरतों की धो न पाए हम

गर्द को कुदूरतों की धो न पाए हम

दिल बहुत उदास है कि रो न पाए हम

वजूद के चहार सम्त रेगज़ार था

कहीं भी ख़्वाहिशों के बीज बो न पाए हम

रूह से तो पहले दिन ही हार मान ली

बोझ अपने जिस्म का भी ढो न पाए हम

दश्त में तो एक हम थे और कुछ न था

शहर के हुजूम में भी खो न पाए हम

एक ख़्वाब देखने की आरज़ू रही

इसी लिए तमाम उम्र सो न पाए हम

(647) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554