गुज़रे थे हुसैन इब्न-ए-अली रात इधर से

गुज़रे थे हुसैन इब्न-ए-अली रात इधर से

हम में से मगर कोई भी निकला नहीं घर से

इस बात पे किस वास्ते हैरान हैं आँखें

पतझड़ ही में होते हैं जुदा पत्ते शजर से

तू यूँ ही पशेमाँ है सबब तू नहीं इस का

नींद आती नहीं हम को किसी ख़्वाब के डर से

सुनते हैं बहुत नाम कभी देखते हम भी

ऐ मौज-ए-बला तुझ को गुज़रते हुए सर से

थकना है ठहरना है बहर-हाल सभी को

जी अपना भी भर जाएगा इक रोज़ सफ़र से

(456) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554