मेरी ज़मीं
ज़ंजीरों में जकड़े हुए क़ैदी की सूरत
रेग के सैल में एक बगूला
हाँप रहा है
अपने वजूद से ख़ौफ़-ज़दा है
गर्द-ओ-ग़ुबार-ए-ख़्वाब से
धुँद का नन्हा नुक़्ता फैल रहा है
और उफ़ुक़ उस की ज़द में है
मेरी आँखें दश्त-ए-ख़ला में
नूर की एक लकीर को बनता देख रही हैं
लेकिन मैं ये सोच रहा हूँ
मेरी ज़मीं किस की हद में है
(394) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शहरयार