उस ने माँगा जो दिल दिए ही बनी

उस ने माँगा जो दिल दिए ही बनी

जो न करना था वो किए ही बनी

इस अदा से दिल उस ने फेरा आज

कि मुझे दौड़ कर लिए ही बनी

तेरे हम-राह ग़ैर क्यूँ आया

जिस की ख़ातिर मुझे किए ही बनी

देखा अंजाम इश्क़ का ऐ दिल

जान आख़िर हमें दिए ही बनी

दस्त-ए-नाज़ुक से उस ने जाम दिया

आज मुझ को 'शरफ़' पिए ही बनी

(592) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554