ज़र्फ़ तो देखिए मेरे दिल-ए-शैदाई का

ज़र्फ़ तो देखिए मेरे दिल-ए-शैदाई का

जाम-ए-मय बन गया इक मस्त-ए-ख़ुद-आराई का

जी में आता है कि फूलों की उड़ा दूँ ख़ुशबू

रंग उड़ा लाए हैं ज़ालिम तिरी रानाई का

मैं अभी उन को शनासा-ए-मोहब्बत कर दूँ

काश मौक़ा तो मिले उन से शनासाई का

भूल जाओगे यहाँ आ के तुम अपना आलम

तुम ने देखा नहीं गोशा मिरी तन्हाई का

तुम ने काबा तो बनाया है 'शरफ़' के दिल को

हुक्म इस काबे में दो सब को जबीं-साई का

(720) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554