जिस को क़रीब पाया उसी से लिपट गए

जिस को क़रीब पाया उसी से लिपट गए

सूरज ढला तो लोग क़बीलों में बट गए

वो गुल-परस्त जिन पे बहारों को नाज़ था

आई ख़िज़ाँ तो पा-ए-ख़िज़ाँ से लिपट गए

किस किस की मैं हुजूम में आँखें निकालता

अच्छा हुआ कि आप दरीचे से हट गए

जो क़हक़हे की जाँ से ज़ियादा अज़ीज़ थे

ज़िंदा-दिली के नाम पे कल वो भी बट गए

ठिठुरे हुए बदन को हरारत न मिल सकी

छत पर चढ़े तो धूप के साए सिमट गए

जिन हौसलों पे कोह-ए-गिराँ का गुमान था

आँधी चली तो सैकड़ों हिस्सों में बट गए

(722) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554