ये जो हम अतलस ओ किम-ख़्वाब लिए फिरते हैं

ये जो हम अतलस ओ किम-ख़्वाब लिए फिरते हैं

अज़्मत-ए-रफ़्ता के आदाब लिए फिरते हैं

देख कर उन को लरज़ जाती है हर मौज-ए-बला

अपनी कश्ती में जो गिर्दाब लिए फिरते हैं

तीर कितने हैं लईं और तिरे तरकश में

देख हम सीना-ए-बे-ताब लिए फिरते हैं

देखना उन को भी डस लेगी कड़े वक़्त की धूप

वो जो कुछ ख़्वाहिश-ए-शादाब लिए फिरते हैं

अपनी तहज़ीब का अब कोई तलबगार नहीं

बे-सबब हम पर-ए-सुरख़ाब लिए फिरते हैं

मेरा भी कासा-ए-ताबीर है ख़ाली ख़ाली

वो भी आँखों में कई ख़्वाब लिए फिरते हैं

तीरगी शहर-ए-ग़ज़ालाँ से निकलती ही नहीं

लाख वो सूरत-ए-महताब लिए फिरते हैं

ये तो सदक़ा है 'हुसैन-इब्न-ए-अली' का 'अख़्तर'

तिश्नगी हम जो सर-ए-आब लिए फिरते हैं

(942) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554