ख़ुशियाँ न छोड़ अपने लिए ग़म तलब न कर

ख़ुशियाँ न छोड़ अपने लिए ग़म तलब न कर

ऐ हम-नशीं यहाँ कोई महरम तलब न कर

किन हिजरतों के बा'द हुआ है ये मो'तबर

परवरदिगार मुझ से मिरा ग़म तलब न कर

कुछ और ज़ख़्म खा कि मिले मंज़िल-ए-मुराद

लम्हों से अपने ज़ख़्म का मरहम तलब न कर

ऐ दिल किसी से मिल के बिछड़ने में फ़ाएदा

मुज़्मर है जो विसाल में वो सम तलब न कर

टकरा न मुझ को मेरी अना के पहाड़ से

मेरे लिए वो साअ'त-ए-बरहम तलब न कर

(700) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554