लिख रहा हूँ हर्फ़-ए-हक़ हर्फ़-ए-वफ़ा किस के लिए

लिख रहा हूँ हर्फ़-ए-हक़ हर्फ़-ए-वफ़ा किस के लिए

माँगता हूँ ज़िंदा रहने की दुआ किस के लिए

फूल हैं सब एक गुलशन के तो फिर तख़सीस क्यूँ

सेहन-ए-गुलशन में ये ज़हरीली हवा किस के लिए

मैं तो नाकाम-ए-मोहब्बत हूँ चलो रुस्वा हुआ

तू बता है तेरा पैमान-ए-वफ़ा किस के लिए

मैं तो इक ख़्वाहिश की भी तकमील पर क़ादिर नहीं

ये शिकोह-ए-ख़ुस्रवाना ये अना किस के लिए

मुझ को ख़ुश-फ़हमी नहीं है ऐ हवा फिर भी बता

मुज़्तरिब है वो तग़ाफ़ुल-आश्ना किस के लिए

खो चुका है उस को जब तू ख़ुद ही ऐ 'सुल्तान-रश्क'

अब धड़कता है दिल-ए-बे-मुद्दआ किस के लिए

(596) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554