मौसम-ए-गुल कुंज-ए-गुलशन निकहत-ए-गेसू न हो
मौसम-ए-गुल कुंज-ए-गुलशन निकहत-ए-गेसू न हो
अब यही ख़्वाहिश है तस्कीं का कोई पहलू न हो
मैं कि तेरी रूह का इज़हार हूँ मुमकिन नहीं
तेरी बातों में मिरे अफ़्कार की ख़ुशबू न हो
ऐ सना-ख़्वान-ए-तजल्ली ये भी सोचा है कभी
ये सरासीमा तजल्ली रात का जादू न हो
इम्तिहान-ए-तिश्नगी की मंज़िल-ए-आख़िर है ये
ऐ दिल-ए-ना-आक़ेबत-अंदेश बे-क़ाबू न हो
मैं फ़रोग़-ए-बज़्म-ए-इम्काँ मैं अमीर-ए-कारवाँ
मैं ग़रीब-ए-शहर-ए-ना-पुर्सां जो मेरा तू न हो
हम ने देखे ज़िंदगी में ऐसे भी लम्हात जब
ज़ब्त का याराना हो और आँख में आँसू न हो
'रश्क'-साहब मैं असीर-ए-जुर्म-ए-ना-मा'लूम हूँ
कैसे मुमकिन है मुझे नाकामियों की ख़ू न हो
(728) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुलतान रशक