किसी गुल में नहीं पाने की तू बू-ए-वफ़ा हरगिज़
किसी गुल में नहीं पाने की तू बू-ए-वफ़ा हरगिज़
अबस अपना दिल ऐ बुलबुल चमन में मत लगा हरगिज़
तबीबों से इलाज-ए-इश्क़ होता है निपट मुश्किल
हमारे दर्द की उन से नहीं होने की दवा हरगिज़
तजा घर एक और सारे बयाबाँ का हुआ वारिस
कोई मजनूँ सा अय्यारा न होगा दूसरा हरगिज़
बहार आई है क्यूँकर अंदलीबें बाग़ में जावें
क़फ़स के दर के तईं करता नहीं सय्याद वा हरगिज़
न थे आशिक़ किसी बे-दाद पर हम जब तलक 'ताबाँ'
हमारे दिल के तईं कुछ दर्द-ओ-ग़म तब तक न था हरगिज़
(630) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554