न मिरे पास इज़्ज़त-ए-रमज़ाँ
न मिरे पास इज़्ज़त-ए-रमज़ाँ
न कभू की इबादत-ए-रमज़ाँ
दुश्मन-ए-ऐश का मैं दुश्मन हूँ
गो कि थे फ़र्ज़ हुर्मत-ए-रमज़ाँ
मुझ को मस्जिद से काम नहीं इल्ला
सुनने जाता हूँ रुख़्सत-ए-रमज़ाँ
शैख़ रोता है अपनी रोज़ी को
कि न अज़-बहर-ए-फ़ुर्क़त-ए-रमज़ाँ
कुछ न हासिल हुआ किसी के तईं
ग़ैर फ़ाक़ा बदौलत-ए-रमज़ाँ
ज़ाहिद-ए-ख़ुश्क के तईं देखे
याद आती है सूरत-ए-रमज़ाँ
मेरे हम-मशरबों में आ 'ताबाँ'
रीझते होंगे हज़रत-ए-रमज़ाँ
(682) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554