एक एक क़तरा उस का शो'ला-फ़िशाँ सा है

एक एक क़तरा उस का शो'ला-फ़िशाँ सा है

मौज-ए-सबा पे रेग-ए-रवाँ का गुमाँ सा है

शायद यही है हासिल-ए-उम्र-ए-गुरेज़-पा

फैला हुआ दिमाग़ में हर-सू धुआँ सा है

फाँकी है जब से मैं ने तिरे रूप की धनक

एहसास रंग-ओ-नूर का सैल-ए-रवाँ सा है

नन्हा सा तार उफ़ुक़ पे जो अब तक है ज़ौ-फ़िशाँ

तारीकी-ए-हयात पे बार-ए-गराँ सा है

शब-भर जहाँ पिघलती रही चाँद सी 'ज़मीर'

उस शाख़ पे ब-शक्ल-ए-दिल अब तक निशाँ सा है

(649) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554