ख़ुद से भी इक बात छुपाया करता हूँ
ख़ुद से भी इक बात छुपाया करता हूँ
अपने अंदर ग़ैर को देखा करता हूँ
अपनी सूरत भी कब अपनी लगती है
आईनों में ख़ुद को देखा करता हूँ
अरमानों के रूप-नगर में रह कर भी
ख़ुद को तन्हा तन्हा पाया करता हूँ
गुलशन गुलशन सहरा सहरा बरसों से
आवारा आवारा घूमा करता हूँ
फ़र्ज़ी क़िस्सों झूटी बातों से अक्सर
सच्चाई के क़द को नापा करता हूँ
(582) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
तनवीर सामानी