फेंकें भी ये लिबास बदन का उतार के

फेंकें भी ये लिबास बदन का उतार के

कब तक रहें गिरफ़्त में लैल-ओ-नहार के

तस्ख़ीर-ए-काएनात-ओ-हवादिस के बावजूद

हद पा सके न जब्र-ओ-ग़म-ओ-इख़्तियार के

बिखरा हमेशा रेग की सूरत हवाओं में

ठहरा कभी न मिस्ल किसी कोहसार के

तन्हा खड़ा हुआ हूँ मैं दश्त-ए-ख़याल में

ख़ामोश हो चुका भी समुंदर पुकार के

'तनवीर' आगही दें कहाँ तक हयात को

बे-नूर हो चले हैं दिए ए'तिबार के

(723) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554