सूरतों के शहर में रौज़न ही रौज़न देख कर

सूरतों के शहर में रौज़न ही रौज़न देख कर

घर में आ बैठे कुशादा घर का आँगन देख कर

लोग डाले हैं बदन पर फ़िक्र के रंगीं ग़िलाफ़

आइनों में शख़्सियत का खुरदुरा-पन देख कर

बद-गुमाँ अहबाब होते हैं तो होने दीजिए

बात क्यूँ हो फ़िक्र-ओ-फ़न की रंग-ओ-रोग़न देख कर

हम चले थे ख़्वाहिशों का तज्ज़िया करने मगर

रुक गए हैं ईन-ओ-आँ की तेज़ धड़कन देख कर

अब तो वीराना ही वीराना है शहर-ए-दर्द में

कितने दिन रोया किए ख़्वाबों का मदफ़न देख कर

ज़ेहन तुम को जिस तरफ़ ले जाए ऐ 'तनवीर' जाओ

क्या करोगे मस्लक-ए-शैख़-ओ-बरहमन देख कर

(635) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554