ज़ख़्म पुराने फूल सभी बासी हो जाएँगे
ज़ख़्म पुराने फूल सभी बासी हो जाएँगे
दर्द के सब क़िस्से याद-ए-माज़ी हो जाएँगे
साँसें लेती तस्वीरों को चुप लग जाएगी
सारे नक़्श करिश्मों से आरी हो जाएँगे
आँखों से मस्ती न लबों से अमृत टपकेगा
शीशा-ओ-जाम शराबों से ख़ाली हो जाएँगे
खुली छतों से चाँदनी रातें कतरा जाएँगी
कुछ हम भी तन्हाई के आदी हो जाएँगे
कूचा-ए-जाँ पर गहरे बादल छाए रहेंगे 'ज़ेब'
उस की खिड़की के पर्दे भारी हो जाएँगे
(1276) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ज़ेब ग़ौरी