क्यूँ हो न गिर के कासा-ए-तदबीर पाश पाश

क्यूँ हो न गिर के कासा-ए-तदबीर पाश पाश

है संग-ए-ग़म से शीशा-ए-तक़दीर पाश पाश

है ख़ून-ए-बे-गुनह से जिगर रेश-ए-तेग़ भी

जौहर नहीं ये है तन-ए-शमशीर पाश पाश

तीर-ए-निगह ने दिल मिरा ग़िर्बाल कर दिया

ज़ख़्मों से हो गया तन-ए-नख़चीर पाश पाश

तेग़-ए-ज़बान-ए-यार से मजरूह है जिगर

होता है दिल मिरा दम-ए-तक़रीर पाश पाश

ऐ तेग़-ए-क्लिक लिख वो मज़ामीन-ए-त'निया

दिल हासिदों के हों दम-ए-तहरीर पाश पाश

'ज़ेबा' ग़ज़ल तो तुम ने कही इस ज़मीं में ख़ूब

साबित हर इक जगह है ब-तदबीर पाश पाश

(1410) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554