मेहरबानी है अयादत को जो आते हैं मगर
मेहरबानी है अयादत को जो आते हैं मगर
किस तरह उन से हमारा हाल देखा जाएगा
दफ़्तर-ए-दुनिया उलट जाएगा बातिल यक-क़लम
ज़र्रा ज़र्रा सब का असली हाल देखा जाएगा
आफ़िशियल आमाल-नामा की न होगी कुछ सनद
हश्र में तो नामा-ए-आमाल देखा जाएगा
बच रहे ताऊन से तो अहल-ए-ग़फ़लत बोल उठे
अब तो मोहलत है फिर अगले साल देखा जाएगा
तह करो साहब नसब-नामी वो वक़्त आया है अब
बे-असर होगी शराफ़त माल देखा जाएगा
रख क़दम साबित न छोड़ 'अकबर' सिरात-ए-मुस्तक़ीम
ख़ैर चल जाने दे उन की चाल देखा जाएगा
(979) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अकबर इलाहाबादी