सितारा आँख में दिल में गुलाब क्या रखना

सितारा आँख में दिल में गुलाब क्या रखना

कि ढलती उम्र में रंग-ए-शबाब क्या रखना

जो रेगज़ार-ए-बदन में ग़ुबार उड़ता हो

तो चश्म-ए-ख़ाक-ए-रसीदा में ख़्वाब क्या रखना

सफ़र नसीब ही ठहरा जो दश्त-ए-ग़ुर्बत का

तो फिर गुमाँ में फ़रेब-ए-सहाब क्या रखना

जो डूब जाना है इक दिन जज़ीरा-ए-दिल भी

तो कोई नक़्श सर-ए-सत्ह-ए-आब क्या रखना

उलट ही देना है आख़िर पियाला-ए-जाँ भी

हवा के दोश पे तश्त-ए-हबाब क्या रखना

बस इतना याद है इक भूल सी हुई थी कहीं

अब इस से बढ़ के दुखों का हिसाब क्या रखना

(784) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554