निकल रहा हूँ यक़ीं की हद से गुमाँ की जानिब

निकल रहा हूँ यक़ीं की हद से गुमाँ की जानिब

सफ़र है मेरा ज़मीन से आसमाँ की जानिब

मुंडेर पर कोई चश्म-ए-तर थी कि आइना था

सितारा-ए-शाम देखता था मकाँ की जानिब

ये ख़्वाब है या तिलिस्म कोई कि ख़ुश्क पत्ते

खिंचे चले जा रहे हैं आब-ए-रवाँ की जानिब

कोई तो ऊपर से बोझ डाला गया है वर्ना

झुका हुआ आसमाँ है क्यूँ ख़ाक-दाँ की जानिब

तो फिर मिरे साथ उस का चलना मुहाल ठहरा

ध्यान रहता था उस का सूद-ओ-ज़ियाँ की जानिब

सुकूनत-ए-क़ल्ब ख़ाली सीने पे ऐसे उतरी

अमाँ ख़ुदी चल के आ गई बे-अमाँ की जानिब

(725) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib In Hindi By Famous Poet Akram Mahmud. Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib is written by Akram Mahmud. Complete Poem Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib in Hindi by Akram Mahmud. Download free Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib Poem for Youth in PDF. Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib is a Poem on Inspiration for young students. Share Nikal Raha Hun Yaqin Ki Had Se Guman Ki Jaanib with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.