घर से चीख़ें उठ रही थीं और मैं जागा न था

घर से चीख़ें उठ रही थीं और मैं जागा न था

इतनी गहरी नींद तो पहले कभी सोया न था

नश्शा-ए-आवारगी जब कम हुआ तो ये खुला

कोई भी रस्ता मिरे घर की तरफ़ जाता न था

क्या गिला इक दूसरे से बेवफ़ाई का करें

हम ने ही इक दूसरे को ठीक से समझा न था

गुल न थे जिस में वो गुलशन भी था जंगल की तरह

घर वो क़ब्रिस्तान था जिस में कोई बच्चा न था

आसमाँ पर था ख़ुदा तन्हा मगर 'आरिफ़-शफ़ीक़'

इस ज़मीं पर कोई भी मेरी तरह तन्हा न था

(915) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554