हवा हवस के इलाक़े दिखा रही है मुझे

हवा हवस के इलाक़े दिखा रही है मुझे

गुल-ए-गुनह की महक फिर बुला रही है मुझे

अभी न जाऊँगा मैं दूसरे सितारे पर

कि ये ज़मीन अभी रास आ रही है मुझे

चराग़ भी मिरा चेहरा है शब भी मेरा जिस्म

तो फिर ये ख़ल्क़-ए-ख़ुदा क्यूँ जला रही है मुझे

समझ में कुछ नहीं आता कि ये हवा-ए-वजूद

जला रही है मुझे या बुझा रही है मुझे

गियाह-ए-इश्क़ भी मेरी गुल-ए-हवस भी मिरे

तो क्यूँ ज़मीन तमाशा बना रही है मुझे

(840) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554