हवा के पास बस इक ताज़ियाना होता है

हवा के पास बस इक ताज़ियाना होता है

इसी से शहर ओ शजर को डराना होता है

वो सारी बातें मैं अहबाब ही से कहता हूँ

मुझे हरीफ़ को जो कुछ सुनाना होता है

मुनाफ़िक़ों में शब-ओ-रोज़ भी गुज़ारता हूँ

और उन की ज़द से भी ख़ुद को बचाना होता है

किताब-ए-उम्र भरी जा रही है लेकिन क्यूँ

न कोई लफ़्ज़ न चेहरा पुराना होता है

वहाँ भी मुझ को ख़ुदा सर-बुलंद रखता है

जहाँ सरों को झुकाए ज़माना होता है

(892) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554